धनबाद, मार्च 19 -- लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में छात्र आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कतरास मोड़ स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संघ के सदस्य अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने कहा कि आज ही के दिन 18 मार्च 1974 को बिहार के छात्रों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और शैक्षणिक सुधार के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका था। पटना की सड़कों पर हुए प्रदर्शन के दौरान कई छात्र पुलिस की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। इस कांड के बाद आंदोलन का नेतृत्व लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संभाला, जिसकी परिणति आपातकाल के रूप में हुई। इसके बाद देश में सत्ता परिवर्तन हुआ और पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।सर्वप्रथम आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले अधिवक्...