छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच हो : कन्हैया
पटना, अगस्त 4 -- एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार से छात्र आंदोलनों के दौरान हुई प्रत्येक पुलिस कार्रवाई की न्यायिक और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, सभी लंबित मामलों की जानकारी सार्वजनिक की जाए तथा निर्दोष छात्रों और अन्य लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। कन्हैया मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की भूमि है। इसे पुलिसिया शासन या लाठीतंत्र में बदलने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा गठित फैक्ट-फाइंडिंग टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.