नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में छात्रों के आंदोलन की चर्चा है। छात्रों को आंदोलन को देखते हुए मुंबई पुलिस भी अलर्ट पर है। इसी सिलसिले में आज यानी 22 जुलाई को एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा ने बताया कि उन्हें महिला पुलिसवालों ने जबरदस्ती धक्का देकर वैन में घुसाया। आयशा ने कहा कि वो बस चुपचाप सड़क पर खड़ी थीं। उन्होंने कोई नारेबाजी नहीं की, कुछ नहीं बोला।हिरासत में आयशा खान आयशा खान ने खुद को हिरासत में लिए जाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देख जा सकता है कि कम से कम चार महिला पुलिसकर्मी आयशा खान को वैन के अंदर जबरदस्ती डालती नजर आ रही हैं। वहीं, आयशा खान लगातार कह रही हैं कि पुलिस उन्हें ले जा सकती। वो लीगल नहीं है। आयशा खान वैन के बा...