छात्र आंदोलन: पटना में दूसरे दिन भी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बाजार बंद कराए गए
पटना, जुलाई 23 -- बिहार की राजधानी पटना में दूसरे दिन गुरुवार को भी छात्र आंदोलन के दौरान स्थिति हंगामेदार रही। पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज के पास प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर के कई इलाकों में बाजार बंद करा दिए गए। नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली से शुरू हुआ स्टूडेंट्स का आंदोलन बुधवार को पटना पहुंचा था। पटना में उग्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हुई। इसके बाद लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ा गया। इसके बाद गुरुवार को भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पटना की सड़कों पर उतर गए। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुबह से पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। पटना कॉलेज के पास सुबह यूनिवर्सिटी के शिक्षक भी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.