आरा, दिसम्बर 21 -- आरा। शहर से सटे माउंट लिट्रा जी विद्यालय के 17 वें वार्षिकोत्सव पर चमके एक साथ की तर्ज पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर डीजीपी डीएन गौतम ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों और अभिभावकों को अपने मन की ऊर्जा को केंद्रित करना होगा। कोई भी लक्ष्य अंतिम लक्ष्य नहीं होता है। हमें अपने जीवन में हमेशा कर्म पर ध्यान देना चाहिए न कि फल पर। उनके साथ 114 रैफ के सीनियर कमांडेंट अश्विनी कुमार झा, चंद्रमा प्रधान (क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक एमएलजेडएस ईस्ट), अमरेंद्र कुमार (क्षेत्रीय व्यापार प्रबंधक एमएलजेडएस ईस्ट), विद्यालय निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन , प्राचार्या डॉ सहाया मेरी, उप प्राचार्य विजय कुमार, प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे, प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी, चारों शाखाओं की प्...