बेगुसराय, मई 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने इंटर्नशिप व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और छात्र हितैषी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार किसी भी फर्म, संस्था, कंपनी या संगठन का चयन इंटर्नशिप के लिए स्वयं कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी फर्म का चयन इंटर्नशिप के लिए स्वयं कर सकेंगेमहाविद्यालयों की जिम्मेदारी हालांकि इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कॉलेजों को चयनित संस्था का भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना होगा। यदि जांच में कोई संस्था फर्जी, निष्क्रिय अथवा गैर-कार्यशी...