छात्र अद्विक सिंह ने कराटे में प्रथम स्थान प्राप्त किया
शामली, अप्रैल 17 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल के कक्षा 5 के छात्र अद्विक सिंह ने 12 अप्रैल कों आयोजित जिला स्तरीय कराटे चौम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अद्विक सिंह की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, नियमित अभ्यास और अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कराटे में न केवल अपनी शारीरिक क्षमता को सिद्ध किया, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास का भी परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उप-प्रधानाचार्य आशु पंडित ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.