गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र के डीबी इंटर कॉलेज में 12वीं की परीक्षा देने आए दो छात्रों के बीच साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र अंकुश सिंह की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव जब सरदार पटेल नगर स्थित उसके आवास पर पहुंचा तो परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह माने। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर का निवासी 17 वर्षीय अंकुश सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बोर्ड परीक्षा में उसका सेंटर डीबी इंटर कॉलेज बेनीगंज में पड़ा था। बुधवार दोपहर वह परीक्षा देने गया था। शाम करीब 5:15 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसर की पार्किंग में इंटर कॉलेज के दूसरे छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.