भागलपुर, दिसम्बर 10 -- गोराडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय सियारगढ़ में छात्रों से सीमेंट की बोरी ढुलवाने के मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार दास मंगलवार को विद्यालय पहुंचे और जांच किया। जांच के बाद मामला सही पाया गया। जिसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। जांच के दौरान बीईओ द्वारा सभी बच्चों से बारी-बारी से पूछताछ की गई। जिसमें बच्चों ने बताया कि शिक्षिका गायत्री कुमारी ने मुरहन से सीमेंट लाने को कहा था। इसके अतिरिक्त विद्यालय के एमडीएम, उपस्थिति पंजी सहित अन्य चीजों की भी जांच की गई। वहीं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार दास ने बताया कि जांच में बच्चों से सीमेंट और सब्जी मंगवाने का मामला सही पाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों की लापरवाही क...