लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- गोला गोकर्णनाथ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में बुधवार को विधायक अमन गिरि पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद विधायक ने छात्रावास परिसर का विधिवत निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर संवाद किया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ छात्रों को पूर्ण रूप से मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने खेल प्रेमी छात्रों को खेल सामग्री भी वितरित की और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.