बदायूं, मार्च 1 -- उघैती, संवाददाता। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहसील मिलने के बाद तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव महानगर निवासी सूरजपाल यादव का पुत्र अंकित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया, शुक्रवार की शाम वह सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में परीक्षा देकर लौट रहा था। इस दौरान बिसौली सहसवान रोड पर गांव शरह बघौली इस गांव के रहने वाले फैजान मयंक एवं अंश ने उसकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। मारपीट की गई। सुबह छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...