फतेहपुर, मार्च 13 -- बहुआ, संवाददाता। एक दर्जन स्कूली बच्चों को लेकर आ रही बोलेरो शुक्रवार सुबह छींट का पुरवा मार्ग पर बेकाबू होकर पांच फीट गहरी खाई में पलट गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीसा तोड़ कर बच्चों को बाहर निकालते हुए सात घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, अन्य को मामूली चोटे आई है। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस वाहन चालक को तलाश रही है। बहुआ कस्बा स्थित रियल हार्ट स्कूल में छीट का पुरवा व गौरी गांव के कई बच्चे पढ़ते हैं। एक बोलेरों डेली बच्चों को लेने और छोड़ने जाती है। रोज की तरह बोलेरो 12 स्कूली बच्चों को लेकर सुबह स्कूल आ रही थी। जैसे ही वह छीट का पुरवा से कुछ दूरी पर पहुंचा,तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गहरी खाई में कई चक्कर पलट गई। बच्चों में चीखपुकार मच गई। आसपास मौज...