सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में छात्रों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच करने के मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नवीन नगर निवासी जितेंद व रामकुमार ने दर्ज कराए मामले में बताया कि बेटे चंद्र नगर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि 17 दिसंबर को स्कूल से लौटते समय कुछ युवक बाइक व स्कूटी पर सवार होकर छात्रों की कार का पीछा करने लगे। आरोप है कि एक युवक ने बाइक कार के आगे लगा दी और जब छात्रों ने रास्ता हटाने को कहा तो उनके साथ गाली-गलौच व दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने कार में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवकों के हाथों में हथियार भी थे और कुछ ने बाद में अपने चेहरे ढक लिए। इसमें कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने उत्कर्ष, अनमोल, युवराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.