छात्रों से अधिक फीस लेने वाले 18 प्राचार्यों को नोटिस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में छात्रों से अधिक फीस लेने पर 18 कॉलेजों के प्राचार्यों को नोटिस भेजा गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों ने साक्ष्य के साथ कॉलेजों के द्वारा अधिक फीस लेने की शिकायत की थी। सभी प्राचार्यों से जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं सौंपने पर प्राचार्यों को फिर से रिमांडइर भेजा जाएगा।उधर, स्नातक में आवेदन करने लिए पोर्टल समय से नहीं खुला। एक कॉलेज की शिकायत के बाद यूएमआईएस से पोर्टल खोला गया। स्नातक में फिर से आवेदन के लिए नामांकन पोर्टल खोला गया है। इसके बाद छात्र कॉलेज पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए आज से फिर खुलेगा पोर्टल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.