गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में 'अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026' के तहत बुधवार को जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे इस अभियान में वायुसेना स्थल स्थित अग्निशमन विभाग की टीम ने छात्रों व शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रार्थना सभा में विशेषज्ञ अजय कुमार पाण्डेय ने अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और आग के प्रकार के अनुसार सही उपकरण चुनने की जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अशोक ने बताया कि आग लगने पर तुरंत लोगों को सतर्क करें और 101 या 112 पर सूचना दें। इस दौरान 'सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल' थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। यह भी पढ़ें- बरौनी कॉलेज में बताए गए अग्नि सुरक्षा के गुर प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने कहा कि ऐसे का...