औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के छठवें दिन सुदिति ग्लोबल अकैडमी, औरैया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 40 गैर परिवहन वाहनों का चालान भी किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने ट्रैफिक नियमों, रोड साइन और घने कोहरे में वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन अनिवार्य है। टीआई देवेंद्र कुमार ने यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली सड़क दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.