छात्रों व छोटे दुकानदारों पर सिलेंडर महंगाई की मार
सीवान, मई 4 -- दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों व आपूर्ति की अनिश्चितता ने स्थानीय स्तर पर आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ दी है। इसका सबसे ज्यादा असर छात्रों, छोटे दुकानदारों व दैनिक खाने-कमाने वालों पर पड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अब खाना बनाना व छोटे कारोबार चलाना भी चुनौती बन गया है।
छात्रों पर असर हॉस्टल, पीजी व किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत इतनी बढ़ गई है कि एक सिलेंडर का खर्च उनकी कई दिनों की जेब खर्च के बराबर बैठता है। ऐसे में मजबूरी में सस्ते विकल्प ढूंढने को विवश हैं। कई छात्र अब इंडक्शन चूल्हे या हीटर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बिजली के बढ़ते बिल के कारण यह विकल्प भी ज्यादा राहत नहीं दे पा रहा।
बाहर खाने की मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.