शामली, फरवरी 6 -- मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम बाबरी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस स्टैंड पर यात्रा के इंतजार में खड़ी महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शुक्रवार को थाना बाबरी मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम प्रभारी उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह द्वारा बस स्टैंड बुटराडा पर वाहनों के इंतजार में ख़डी महिलाओं, छात्राओं व किशोरियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल सोनिया चौधरी द्वारा मौजूद महिलाओं को हेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.