सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला। संत फ्रांसिस डि-सेल्स स्कूल सरायकेला में शुकवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय के सफल संचालन एवं छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने नृत्य सह गीत ईश-वंदना प्रस्तुत किया। प्राचार्य फादर एलिवन जोसफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। मुख्य अतिथि मनोज चौधरी, प्राचार्य फादर एल्विन जोसफ, उप-प्राचार्य फादर रमेश ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित पदधारियों को सैश प्रदान कर उन्हें कार्यभार दिया। छात्रों को संबोधित करते मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने कहा कि नये पद‌धारियों को ट्रैफिक लाइट के सिग्नल के अनुरूप परिस्थिति को ...