गया, अप्रैल 2 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के संस्थागत नवाचार परिषद (आईआईसी) की ओर से भौगोलिक संकेत (जीआई) हंट और आइडियाथॉन 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्रों में नवाचार और उद्यमशील सोच को प्रोत्साहित करना था। इन कार्यक्रमों ने छात्रों को नवाचार-आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और स्वदेशी विरासत के संरक्षण के साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। भौगोलिक संकेत (जी आई) हंट का मूल्यांकन टीम में प्रो. वेंकटेश सिंह, प्रो. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. प्रणव त्रिपाठी और डॉ. सुनैना शामिल थे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की सूझबूझपूर्ण प्रस्तुतियों और जीआई मान्यता की संभावनाओं वाले उत्पादों की पहचान करने के प्रयासों की सरा...