बिहारशरीफ, मार्च 23 -- छात्रों में जिज्ञासा जगाएं, खुद जुड़ेंगे शिक्षा से, खुशहाल कक्षा की रखें नींव कला, नवाचार और खुशहाल कक्षा से ही संवरेगा बच्चों का भविष्य बच्चे देश के भविष्य, उन्हें तलाशना, तरासना और निखारना शिक्षकों की जिम्मेदारी पतासंग में नालंदा सहोदया कलस्टर के 250 शिक्षकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण फोटो : टीचर केके 01 : बिहारशरीफ पतासंग विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को 'कला समेकन और खुशहाल कक्षा' विषय को लेकर प्रशिक्षण शिविर में शामिल नालंदा सहोदया कलस्टर के शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। छात्रों में जिज्ञासा जगाएं, उनके मन में विषयों के प्रति लगाव होना चाहिए। तभी वे शिक्षा से खुद जुड़ सकेंगे। अन्यथा, विषय वस्तु बच्चों के लिए बोझिल होता चला जाएगा। यानि, खुशहाल कक्षा की नींव रख हम बच्चों को आसानी से पढ़ाई से जोड़ सकते हैं।...