रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुवार को योगदा सत्संग कॉलेज में आईक्यूएसी के सहयोग से 'स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जीवन कौशल' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता ऋतिका जायसवाल ने आधुनिक जीवनशैली में मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने तनाव, ऊर्जा की कमी, कमजोर आभा (ऑरा) और बर्नआउट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को भावनात्मक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।कार्यक्रम में कर्नल हिमांशु शेखर, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. मृणाल गौरव सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.