छात्रों पर हुए हमले के खिलाफ नगर पंचायत ने दर्ज कराया विरोध
रायबरेली, अगस्त 14 -- डलमऊ, संवाददाता। झारखंड में पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और गोलीकांड पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विरोध दर्ज कराया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर छात्रों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की माग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आंदोलन कर रहे निहत्थे युवाओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई गईं और गोलियां चलाई गईं। जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर जताया विरोध उन्होंने इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि झारखंड की सत्ताधारी सरकार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.