बागेश्वर, जुलाई 21 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर एनएययूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने केंद्र सरकार व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को छात्र कॉलेज गेट पास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया तथा छात्राओं सहित कई प्रदर्शनकारियों के साथ कठोरता बरती गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- पेपर लीक को लेकर युवाओं का विरोध जारी वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्...