छात्रों पर हुए पुलिस बल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
पाकुड़, अगस्त 11 -- पाकुड़िया। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी एवं अनियमितता के विरोध में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद के तहत पाकुड़िया के सिद्धो-कान्हू मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। सुबह करीब 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा गया। सिद्धू-कान्हू चौक तीन प्रमुख मार्गों के मिलन स्थल पर होने के कारण सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झामुमो-झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर अत्याचार बंद करने, परीक्षा में कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच कराने तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.