जहानाबाद, जुलाई 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि छात्रों पर से मुकदमा शीघ्र वापस लिया जाना चाहिए। बिहार सरकार ने यह घोषणा की है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। यह छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की एक महत्वपूर्ण जीत है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि इस घोषणा को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से लागू करे। मुकदमा वापसी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की टालमटोल या नौकरशाही बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। माले नेता ने आगे कहा है कि सरकार की घोषणा को जमीन पर लागू कराने तथा प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही को रोकने के लिए 30 जुलाई को आइसा और आरवाईए द्वारा आयोजित राज्यव्यापी संकल्प दिवस को भाकपा माले अपना सक्रिय समर्थ...