छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला, कार में तोड़फोड़
मुजफ्फर नगर, मई 27 -- बुढ़ाना,। कस्बे की मास्टर कॉलोनी में युवकों ने कार सवार छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने छात्रों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दी। गांव कुरालसी निवासी राजा पुत्र पवन अपने दोस्त देव और शिव प्रताप के साथ कार से मास्टर कॉलोनी पहुंचा। तभी एक युवक उनके पास आया और नाम पूछा। अचानक 8/10 युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और कार सवार छात्रों पर हमला कर दिया। छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने लाठियां मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दी। राजा ने पुलिस को दो नामजद व 7/8 अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरु कर दी है। छात्रों पर हुए हमले की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.