छात्रों पर लाठी चार्ज कर अन्याय कर रही केंद्र सरकार : सांसद
चंदौली, जुलाई 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत छात्रों के समर्थन और उनपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है। फोन पर सांसद ने कहा कि छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या और देशभर के छात्रों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। लेकिन सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि अपने हक की आवाज उठाने वाले छात्र-छात्राओं पर सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस जुल्म कर रही है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास के बाहर हिरासत में लिए गए राहुल गांधी सरकार की इस हिटलरशाही से पूरे देश की जनता और बच्चों के अभिभावक आहत हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों पर हुए अत्याचार पर माफी मांगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.