छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय : धनगर
मथुरा, जुलाई 26 -- कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित बर्बर कार्रवाई यह दर्शाती है कि सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का रवैया छात्रों के प्रति दमनकारी और तानाशाहीपूर्ण है। यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में कांग्रेस का 'जन आक्रोश मार्च' पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.