रांची, अगस्त 10 -- रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा की है। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। न हिंसा हुई, न पत्थरबाजी और न ही कोई भड़काऊ नारा लगाया गया। ऐसे में युवाओं पर बल प्रयोग क्यों किया गया। उन्होंने पत्रकारों और एनडीए नेताओं की गिरफ्तारी को भी सरकार की तानाशाही करार दिया। कहा कि लाठी और पानी की बौछार से युवाओं की आवाज दबाई नहीं जा सकती। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी आईवॉश है। केवल सीआईडी जांच से इस पूरे मामले का पटाक्षेप नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें- रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले, पुलिस ने बताई बवाल के पीछे की कहानी सरकार तत्काल सीबीआई जांच की अनुशंसा करे। यह भी पढ़ें- मोटी-मोटी अंगूठियां, गले में ...