छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शहर में आक्रोश मार्च निकाला
समस्तीपुर, जुलाई 23 -- समस्तीपुर। नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन करने वाले छात्रों, युवाओं पर दिल्ली में पुलिस लाठी चार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को समस्तीपुर में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पुतला दहन के दौरान एक सभा हुई जिसका संचालन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अभिनव अंशु व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने किया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मौके पर अबू तनवीर, मो. मोहिउद्दीन, अजय कुमार, अमन राय, ललन, राजन ठाकुर, परितोष, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.