छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में महिलाओं ने निकाला मौन जुलूस
लातेहार, अगस्त 11 -- लातेहार, संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महिला समूह की ओर से मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ कारगिल पार्क से हुआ। महिलाएं शहर के मेन रोड से होते हुए समाहरणालय पहुंचीं। यहां उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया। महिलाओं ने झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा को रद्द करने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: लाठीचार्ज के विरोध में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.