छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का चक्का जाम, जगन्नाथपुर में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
घाटशिला, अगस्त 12 -- बहरागोड़ा। रांची में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा झारखंड द्वारा आहूत बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा बड़शोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथपुर में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा बड़शोल मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जगन्नाथपुर पहुंचे और सड़क पर उतरकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। चक्का जाम के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- भाजपा द्वारा प्रस्तावित बंद का रामगढ़ में नहीं दिखा असर मौके पर भाजपा नेता राखोहरी मुखी, कवि बट्टब्याल,रूपेश सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.