छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नौजवान भारत सभा की बैठक
सासाराम, जुलाई 21 -- सासाराम, हिप्र। नौजवान भारत सभा की रोहतास जिला कमेटी की बैठक सोमवार को सासाराम स्थित संगठन कार्यालय में हुई। बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-युवा संगठनों के संसद मार्च के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक एवं सचिव संजय क्रांति ने उच्च शिक्षा में कुप्रबंधन, नीट परीक्षा में अनियमितताओं और छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने छात्र-युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा घटनाओं की जवाबदेही तय करने की मांग की। बैठक में मिशाल शेखर, निजाम खान, ज्वाला प्रकाश, काशीनाथ प्रेमी, शैलेश कुमार, धनजी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर की घटना पर छात्रसंघ का आक्रोश यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.