मुजफ्फरपुर, मई 11 -- सरैया। पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार शाम एआईडीवाईओ के कार्यकर्ताओं ने बसरा बाजार पर प्रतिवाद मार्च निकाला। एआईडीवाईओ के जिला सचिव अनिल राम ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने घायल छात्रों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने, टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने तथा गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। इस मौके पर माधव भगत, योगेंद्र ठाकुर, नंदू पंडित, राजकिशोर ठाकुर, लखींद्र राय, अमित कुमार आदि उपस्थित थे। साहेबगंज में लालबाबू सहनी, यादव लाल पटेल, वैद्यनाथ सहनी, शंभू प्रसाद यादव, राजेश भक्त, लालबाबू सिंह, सुदामा कुमार ने प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...