छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
पटना, मई 10 -- टीआरई-4 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आक्रोशित छात्रों ने रविवार को कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया। छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अभ्यर्थियों ने 8 मई को अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी शब्दों में निंदा की। सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दो वर्षों से विज्ञापन के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है। कहा कि लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं और निर्दोषों पर फर्जी एफआईआर कर जेल भेजा गया है। अभ्यर्थियों ने टीआरई-3 तक की तर्ज पर एकल परीक्षा की ही मांग की। यह भी पढ़ें- अररिया: बेरोजगार युवाओं पर लाठी बरसाना अत्यंत ही शर्मनाक, अमानवीय और निंदनीय प्रदर्शन के दौरान अमन यादव, खुशबू पाठक और सत्यम आदि रहे। यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवाओं पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.