छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस सेवा दल का मौन प्रदर्शन
रिषिकेष, जुलाई 23 -- दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस सेवा दल ने राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के बाहर मौन प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर छात्र हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्तओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मनमाने फैसले स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार को शिक्षा से जुड़े सभी निर्णय छात्रों, शिक्षकों और अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.