भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री निवास के समक्ष प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भागलपुर नगर कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस इंटक एवं जिला महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोग भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय से समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। वहीं अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर सरकार को चेतावनी दी गई।प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनन्द, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, इंटक जिलाध्यक्ष रवि कुमार, आरती सिंह एवं ज्योति देवी ने किया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में...