छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन
देवरिया, अगस्त 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग के विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। पुलिस बल के प्रयोग की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश महासचिव गोविंद मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर युवा कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.