मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पटना में नौकरी मांग रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की जिला कांग्रेस ने निंदा की है। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने नगर विधायक व उनके समर्थकों पर बेला में स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस के साथ सत्ताधारी विधायक भी बेलगाम हो गए हैं। दो लाख से अधिक शिक्षकों के खाली पदों पर बहाली की जायज मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे टीईटी व एसटीईटी पास युवाओं पर लाठियां बरसा कर पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया है। पार्टी छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी। यह भी पढ़ें- सरकार टीआरई-4 बहाली में देरी कर रही, लाठीचार्ज की निंदा मौके पर पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता समीर कुमार, विजय यादव आदि थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.