रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झामुमो रांची जिला कमेटी ने प्रदर्शन किया। अलबर्ट एक्का चौक पर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा और शिक्षा में सुधार की मांग की। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने किया। पूर्व में झामुमो कार्यकर्ता रांची जिला स्कूल प्रागंण में जमा हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में अलबर्ट एक्का पहुंचे। मौके पर केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, डॉ हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, रामशरण तिर्की, अफरोज अंसारी, फरीद खान, अरुण वर्मा, विक्रम सिंह, आशुतोष वर्मा सहित कई उपस्थित ...