कन्नौज, जुलाई 25 -- कन्नौज। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और जौहर यूनिवर्सिटी को ढहाए जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नसरापुर स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सरकार के विरोध में नारेबाजी की और रोड मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि छात्रों के साथ कथित रूप से किए गए लाठीचार्ज और जौहर यूनिवर्सिटी को ढहाने की कार्रवाई के विरोध में संगठन लगातार आवाज उठाएगा। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी और एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन उन्होंने क...