छात्रों पर लाठीचार्ज, राम मंदिर चढ़ावा और किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
गंगापार, जुलाई 28 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। छात्र आंदोलनों में पुलिस कार्रवाई, राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करछना तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पीसीसी सदस्य डॉ. दिनेश कुमार सोनी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलनों के दौरान हुई लाठीचार्ज की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।ज्ञापन में छात्र आंदोलन के दौरान मृतक छात्र-छात्राओं के परिजनों को उचित मुआवजा देने, नीट पेपर लीक प्रकरण में आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.