बगहा, जुलाई 25 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतियोगी परीक्षा लीक के विरुद्ध अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित बल प्रयोग और उन पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रामनगर में शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत नगर के अंबेडकर चौक से हुई। यह सरयू सिंह चौक, भगत सिंह चौक होते हुए बीआरसी गेट तक पहुंचा और वहां से वापस अंबेडकर चौक लौटकर संपन्न हुआ। मार्च का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोतीऊर रहमान ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश राम, प्रेम यादव, विजय कुमार तिवारी, ई अशफाक खान, एजाज अहमद, रुपेश यादव, सुधांशु राठौर, अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...