कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने झारखंड में हुए छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के द्वार पर प्रदर्शन कर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने दोषी अधिकारियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।एबीवीपी के प्रांत मंत्री दिनेश यादव की अगुवाई में करीब 250 से अधिक कार्यकर्ता व छात्रों ने प्रदर्शन किया। दिनेश ने कहा कि झारखंड में विद्यार्थियों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। किसी भी सरकार का दायित्व विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि उनकी आवाज को लाठियों के बल पर दबाना। यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन महान...