छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज के खिलाफ प्रतिवाद मार्च 25 को
कोडरमा, जुलाई 23 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में कारवाई,एनटीए को निरस्त करने व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा की मांग को लेकर जंतर मंतर पर छात्रों का चल रहे धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल के खिलाफ मोदी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से लाठी चार्ज का विरोध किया गया। इसके खिलाफ कोडरमा के आम नागरिकों की ओर से 25 जुलाई को झुमरीतिलैया में सुभाष चौक से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में छात्र आंदोलन व उनकी मांगों के साथ संवेदना रखने वाले सभी आम नागरिकों को मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन उक्त जानकारी पूर्व छात्र नेता रवि पासवान ने दी। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा मोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.