छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा का सड़क जाम
बोकारो, अगस्त 11 -- पेटरवार। रांची में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेटरवार के तेनुचौक पर बोकारो-रांची मुख्य मार्ग जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा कर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा कर रहे थे। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चले सड़क जाम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण पेटरवार-बोकारो, पेटरवार-रांची, पेटरवार-गोमिया और पेटरवार-कसमार मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का चक्का जाम, सड़कों पर नारेबाजी; जाम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.