छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग
मेरठ, जून 4 -- गंगानगर में एमबीए की छात्रा के सुसाइड प्रकरण में कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज मुकदमे खारिज करने की मांग करते हुए छात्रों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। कमिश्नरी होते हुए पुलिस कार्यालय तक छात्र पहुंचे और विरोध जताया। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर छात्र-महापंचायत का ऐलान भी किया गया। बता दें कि पिछले माह सहारनपुर निवासी एमबीए छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में जमकर हंगामा हुआ था और छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर हंगामा कर जाम लगाया था। इसको लेकर पुलिस ने गंगानगर थाने में छात्रों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी मुकदमे के विरोध और छात्रा की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने गुरुवार दोपहर मेरठ कॉलेज से एसएसपी कार्यालय तक पैदल मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.