छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने, कोर्ट में मजबूत पक्ष रखने की मांग
रांची, अगस्त 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने बुधवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। मंच की सदस्य अमीशा प्रसाद ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान एक छात्रा का दुपट्टा खींचने और धक्का-मुक्की की घटना पर संवैधानिक तरीके से सवाल उठाने के बावजूद उन्हें नामजद आरोपी बना दिया गया। अमीशा ने सभी छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और सरकार से न्यायालय में छात्रों का पक्ष मजबूती से रखने की मांग की। मंच ने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा कुमारी के साथ कथित धक्का-मुक्की और दुपट्टा खींचने का मामला भी उठाया। प्रतिमा ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मंच ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।जेपीएससी को यूपीएससी के अधीन कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.