छात्रों पर दर्ज केस वापस करने की मांग तेज
अररिया, जुलाई 29 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि छात्र आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। अररिया एवं फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज का सम्मान होना चाहिए और संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना अधिक उचित है। उनके अनुसार छात्र देश और समाज का भविष्य है, इसलिए आंदोलन में शामिल छात्रों को अपराधी की तरह देखना उचित नहीं हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए दर्ज मामलों पर पुनर्विचार करने तथा आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमों को शीघ्र वापस लेने की मांग की, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- 'हिंसा करने वालों को बख्शने का कोई वादा नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.